दुखदः नहीं रहे झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय, पोस्ट कोविड की समस्याओं से जूझ रहे थे

झारखंड
Spread the love

रांची। दुखद खबर यह है कि झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पोस्ट कोविड समस्याओं से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार एम्स में रात 2.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले 15 दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे।

बताते चलें कि 15 मई को वे कोरोना पॉजिटिव हुए थे। 18 मई को बरियातू स्थित रामप्यारी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इसके बाद 25 मई को मेडिका में शिफ्ट कराया गया। स्थिति में कोई सुधार ना होता देख 11 जून को एम्स दिल्ली शिफ्ट किया गया। जहां वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा था।

यहां बता दें कि लोकायुक्त झारखंड के पद पर उनका एक साल का कार्यकाल बचा हुआ था। जस्टिस उपाध्याय 67 साल के थे और अगले साल फरवरी में लोकायुक्त के पद से रिटायर होने वाले थे। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पांच साल के लिए लोकायुक्त नियुक्त किये गए थे।