चीन। यह अपने तरह का विश्व का पहला पांच सितारा होटल है। इसमें कई तरह की खूबियां हैं। जानने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। इससे बनने में करीब 10 साल का समय लगा। करीब 2000 करोड़ रुपये का खर्च आया।
यह आलीशान होटल चीन के शंघाई शहर में बना है। यह दुनिया का पहला अंडरग्राउंड यानी जमीन के नीचे बनाया गया 5 सितारा होटल है। इसमें 18 फ्लोर हैं। मात्र 2 फ्लोर ऊपर और 16 जमीन के नीचे हैं।
जानकारी के मुताबिक मध्य चीन के शेशान पर्वत श्रंखला की एक 90 मीटर बड़ी चट्टान के भीतर ये 5 सितारा होटल बनाया गया है। 88 मीटर गहरे इस होटल का नाम इंटरकॉन्टिनेंटल शंघाई वंडरलैंड और शिमाओ क्वैरी होटल है। होटल के सबसे नीचे वाले दो फ्लोर पानी के अंदर हैं।
यह होटल 49,409 मीटर स्क्वायर में फैला है। इसमें पर्यटकों के लिए 383 कमरे बनाए गए हैं। यहां ठहरने वालों को हर वक्त समुद्र का नजारा देखने को मिलता है। होटल के दो फ्लोर 10 मीटर गहरे एक मछली घर से भी घिरे हुए हैं।
होटल के बीचों बीच ग्लास वॉटरफॉल बनाया गया है। यह होटल का का मुख्य आकर्षण है। हर कमरों से यह दिखता है। ब्रिटिश आर्किटेक्ट मार्टिन जोकमैन द्वारा डिजाइन किए गए इस अंडरग्राउंड होटल को बनाने में करीब 10 साल का समय लगा। करीब 2000 करोड़ रुपये का खर्च हुआ। यहां के सुइट में ठहरने के लिए एक रात का किराया करीब 35 हजार रुपये है।