पैतृक आवास पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने

झारखंड
Spread the love

रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन शुक्रवार को अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नेमरा स्थित अपने निवास में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। आसपास क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन आकांक्षाओं की सरकार है। गांव, गरीब, किसान, महिला एवं नौजवान के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने फरियादियों को उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण करने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त संदीप सिंह को फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के दिशानिर्देश भी दिए।

इससे पूर्व गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक आवास नेमरा पहुंचने पर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का उपायुक्त सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।