रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान में सदस्यों ने गौ सेवा की। इस क्रम में उन्होंने जरूरतमंद और निर्धन किसानों से तरबूज की खरीद की।
सदस्यों ने बुधवार को रांची के कांके प्रखंड के सुकरहुटू गांव स्थित रांची गौशाला में रहने वाली गायों को तरबूज खिलाया। गायों को चंदन-वंदन कर माल्यार्पण किया। उसकी पूजा की। गौ सेवा के सभी कार्य सुकुरहुटू गौशाला के सेवाधारी भीम, श्रवण, शंकर की उपस्थिति में की गई।
संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने बताया कि पिछले साल भी ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा वृद्ध निर्धन लाचार महिला और पुरूषों के बीच भोजन, सूखा अनाज, वस्त्र वितरण आदि सेवा के कार्य किये गये थे। इस वर्ष ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा निर्धन किसानों से तरबूज खरीद कर गौ सेवा की जा रही है। गौ सेवा सुधा देवी सुल्तानीया एवं उनके परिवार के सौजन्य से की गई।
आज के सेवा में सुधा देवी सुल्तानीया एव उनके परिवार के सदस्य सहित संस्था के सह संरक्षक बंसत कुमार गौतम, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, संस्था के सदस्य पूरणमल सर्राफ, सज्जन पाड़िया, नन्द किशोर चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, धीरज कुमार गुप्ता, रामेन्द्र पाण्डेय, आलोक सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।