लोहरदगा। क्रीड़ा भारती झारखंड प्रांत की बैठक जूम एप के माध्यम से योग संयोजक डॉ रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें 21 जून को योग दिवस को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में चयनित क्रीड़ा भारती के जिला योग संयोजकों ने भाग लिया। इसमें प्रमुख रूप से योग को व्यक्तिगत रूप से और फेसबुक लाइव, जूम एप, सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने की बात कही गई।
इसके लिए लोहरदगा जिले से क्रिकेटर अमित कुमार और प्लस टू नदिया हिंदू हाई स्कूल की खेल शिक्षिका आरती कुमारी को दायित्व सौंपा गया। बैठक में क्रीड़ा भारती झारखंड प्रांत के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।