

मुंगेर। मुंगेर में बीती रात एक लड़की ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर चार मंजिला इमारत की छत से कूद कर अपनी जान दे दी। उसके पड़ोस का ही एक लड़का उसे लगातार ब्लैकमेलिंग कर रहा था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलजार पोखर इलाके की है।मृतका के भाई ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला मो अली नाम का युवक सानिया एहसान को काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था।

वह सानिया को लगातार शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था, नहीं तो उसका वीडियो और फोटो वायरल करने की लगातार धमकी दे रहा था। सानिया ने इसकी शिकायत की तो उसके घरवाले लड़का को समझाने गए।
लेकिन मो. अली और उसके सहयोगियों ने रविवार की देर शाम को सानिया के भाइयों की पिटाई कर डाली और सानिया के घर जा धमके। इससे सानिया डिप्रेसन में आ गई और लगभग 11.30 बजे रात में चार मंजिला इमारत की छत पर से कूद कर अपनी जान दे दी।

लड़की के परिवारवालों ने दो माह पूर्व भी लड़का के घरवालों से शिकायत की थी, तो लड़कीवालों को ही लड़का पक्ष के लोगों ने डांट फटकार कर भगा दिया था।



