हजारीबाग। हजारीबाग के चौपारण प्रखंड स्थित करमा निवासी झारखंड आंदोलनकारी मोहम्मद गुलजार हवारी नहीं रहे। वे सामाजिक कार्यकर्ता के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी और वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्य भी थे।
वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल थे। सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे उनका निधन हो गया।
उनके तीन बेटे और एक बेटी समेत भरा-पूरा परिवार है। उनके निधन पर हजारीबाग के पूर्व सांसद सह भाकपा के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, नंदकिशोर सिंह देवलाल साव, वकील कपिलदेव राणा समेत कई लोगों ने शोक जताया है।