अहमदाबाद। गुजरात के कोविड अस्पताल में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 14 मरीज शामिल हैं। आग लगने के साथ ही अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आग शॉट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच में जुट गई है। राज्य सरकार प्रत्येक दुर्घटना पीड़ित के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता देगी।
जानकारी क मुताबिक राज्य के भरूच में स्थित पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में शुक्रवार की आधी रात आग लग गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें 14 मरीज हैं। अन्य मरीजों को सिविल अस्पताल, सेवाश्रम अस्पताल और जंबुसर अल महमूद अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक आग रात करीब 12.30 बजे लगी। देखते ही देखते यह इसने आईसीयू को भी अपने चपेअ में ले लिया। हालांकि, कुछ घंटों की कोशिशों के बाद इस पर काबू पा लिया गया। बचाव का काम सुबह तक जारी रहा। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड 12 गाड़ियां और 40 एंबुलेंस को बुलाया गया।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि मैं भरूच अस्पताल में आग लगने से जान गंवाने वाले मरीज, डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार प्रत्येक दुर्घटना पीड़ित के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता देगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरूच के अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों पर दुख जताया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।