नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं, उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। 88 वर्षीय मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। 2004 में सोनिया गांधी के इनकार के बाद उनके नाम पर यूपीए नेताओं में सहमति बनी थी। इससे पहले मनमोहन सिंह नरसिंह राव सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। देश में उदारीकरण लाने का श्रेय उन्हें ही जाता है।
