रांची । झारखंड में 19 नवंबर की रात 9 बजे तक 230 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 66 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्य में 1 लाख 6 हजार 972 पॉजिटिव केस और 2,600 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 3 हजार 435 लोग ठीक हो चुके हैं। गुरुवार 264 को 280 लोग ठीक हुए।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 66, बोकारो से 30, चतरा से 2, देवघर से 10, धनबाद से 17, पूर्वी सिंहभूम से 33, गढ़वा से 14, गिरिडीह से 5, गुमला से 5, हजारीबाग से 2, जामताड़ा से 1, लातेहार से 1, लोहरदगा से 3, पलामू से 10, रामगढ़ से 6, साहेबगंज से 1, सरायकेला से 8, सिमडेगा से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 13 मरीज मिले।
3 मरीज की हुई मौत
राज्य में 19 नवंबर को 3 मरीजों की मौत हो गई। बोकारो के 1, धनबाद के 1 और पूर्वी सिंहभूम के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या 937 हो गई।