जेसीआई रांची यूथ ने विश्व स्वास्‍थ्‍य दिवस पर लगाया जांच कैंप

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची यूथ ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस पर बुधवार को रांची के अपर बाजार में मधुमेह कैंप लगाया। इसमें 24 लोगों ने अपना ब्लड शुगर लेवल का जांच कराया।

ऑनलाइन वेबिनार का भी आयोजन भी किया गया। इसमें डॉ नंदन कुमार ठाकुर ने मधुमेह, रक्त चाप, दिल की बीमारियां आदि के लक्षण और इसके बचाव की जानकारी दी। लोगो द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब भी दिए।

अध्यक्ष अंकित छापरिया ने बताया कि हर साल 7 अप्रैल को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में जय काबरा, सोनल अग्रवाल, केशव बजाज, कुशा सिंघानिया आदि ने अपना सहयोग दिया।