धान खरीद लक्ष्‍य से दूर रहने वाले राइस मिलों को बंद करने का आदेश

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति समन्वय समिति ने भी पाई थी दोनों राइस मिलों की प्रगति अत्यंत असंतोषजनक

रांची। रांची उपायुक्त छवि रंजन ने रांची अनुमंडल पदाधिकारी समीरा एस को दो राइस मिल (शाकंभरी राइस मिल एवं हेमराज राइस प्रोडक्ट्स) को अगले आदेश तक के लिए उनकी सभी व्यवसायिक गतिविधियों को तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने दोनों राइस मिलों पर 24 घंटे निगरानी के लिए आवश्यक संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया है।

विदित हो कि उक्त संदर्भ में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अपर सचिव शांतनु कुमार अग्रहरी ने पिछले सप्ताह रांची जिले के हेमराज राइस मिल का निरीक्षण किया था। उसकी प्रगति पूर्णतः असंतोषजनक पाया था।

जिले के सभी राइस मिलों को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) लोकेश कुमार मिश्र एवं अनुमंडल पदाधिकारी रांची श्रीमती समीरा एस द्वारा भी लगातार धान अधिप्राप्ति कार्यों में तेजी लाने के लिए चेतावनी दी गई थी।