तेज रफ्तार का कहर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। तेज रफ्तार ने कहर ढाया। इसमें एक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। घटना जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के समीप घटी।

एक तेज रफ्तार टाटा सूमो (संख्या JH-10AD-0819) पलट गई। इसमें आठ व्यक्ति सवार थे। एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि सभी सूमो सवार खुट्टा बाबा मंदिर से पूजा अर्चना कर वापस अपने घर धनबाद के बाघमारा लौट रहे थे। पेटरवार थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम सूमो पलट गई।