5 दिसंबर को रांची में होगा तहफ्फुज-ए-अइम्मा-ए-मसाजिद सम्मेलन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सुन्नी वक्फ़ बोर्ड के सदस्य व मस्जिद जाफरिया के इमाम व खतीब मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 5 दिसंबर 2026 को रांची में होने वाला तहफ्फुज-ए-अइम्मा-ए-मसाजिद सम्मेलन समय की महत्वपूर्ण जरूरत है।

उन्होंने सम्मेलन के सदर मुफ्ती अब्दुल हसीब को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इमामों, खतीबों के हालात, समस्याओं और अधिकारों को सामने लाने की पहल की है, जो काफी पहले होनी चाहिए थी।

मौलाना ने कहा कि उलेमा को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। एकता और संगठित प्रयास से ही समाज में बदलाव आएगा और उलेमा के सम्मान व अधिकारों की रक्षा होगी।

उन्होंने चिंता जताई कि कई मस्जिदों-मदरसों में उलेमा को उचित हैसियत व सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने सभी इमामों, खतीबों, मुअज्जिनों और मस्जिद जिम्मेदारों से बड़ी संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *