देश भर में काशी तमिल संगमम 5.0 का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • सीयूजे में सांस्कृतिक समागम का सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया आनंद

रांची। देश भर में काशी तमिल संगमम 5.0 का भव्य शुभारंभ किया गया। वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

झारखंड में एक नोडल सेंटर के रूप में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे), रांची में भी काशी तमिल संगमम 5.0 के अंतर्गत विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारतीय संस्कृति की विविधतापूर्ण विरासत, कला एवं परंपराओं का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उत्तर और दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से अनुभव किया।

इस आयोजन का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करना तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर ने अपने संदेश में कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी सांस्कृतिक विविधता, समृद्ध परंपराओं और आपसी एकता में निहित है।

काशी तमिल संगमम जैसे आयोजन देश के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत को समझने, साझा करने और आपसी संवाद को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इस सांस्कृतिक समागम ने विद्यार्थियों को भारत की विविध भाषाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान के प्रति जागरूक करने के साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता के संकल्प और सकारात्मक वातावरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *