सीसीएल मुख्यालय में संविधान दिवस मनाया गया, ई-जर्नल का लोकार्पण

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय में 77वां संविधान दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सभी को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया।

संविधान का मूल सार ‘अधिकार’ और ‘कर्तव्य’ में निहित है, इसलिए सभी को संवैधानिक मूल्यों को अपनाते हुए निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा संविधान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का आधार है, जिसका सम्मान करते हुए हर कर्मी को ईमानदारी व जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।

सीवीओ पंकज कुमार ने कहा कि संविधान निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही की प्रेरणा देता है, जबकि अनुच्छेद 14 व 21 समानता, समान अवसर और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार सुनिश्चित करते हैं।

इस अवसर पर ‘ई-जर्नल’ मैगजीन के दूसरे संस्करण का लोकार्पण किया गया। संविधान विषय पर ओपन क्विज के विजेताओं को सम्मानित किया गया। स्वागत महाप्रबंधक (विधि विभाग) जोबी वीपी और धन्यवाद वरीय प्रबंधक (विधि विभाग) महेंद्र प्रताप ने किया।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *