व्यवहार न्यायालय लातेहार में संविधान दिवस मनाया गया

झारखंड
Spread the love

लातेहार। झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लातेहार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों और पारा लीगल वोलंटियर्स ने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया। संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा दोहराई।

उपस्थित लोगों ने देश की संप्रभुता व अखंडता अक्षुण्ण रखने और नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय दिलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हर नागरिक को समान अधिकार और सुरक्षा प्रदान करता है।न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों से आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया गया।  

आयोजन में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुनिल दत्ता द्विवेदी, अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय दीपक कुमार, सीजेएम सह प्रभारी सचिव डालसा विक्रम आन्नद, एसीजेएम कुमारी जीव, सीनियर सिविल जज तृतीय मीनाक्षी मिश्रा, अनुमंडल न्यायिक पदाधिकारी प्रणव कुमार, जेजेबी के प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव और सचिव संजय कुमार समेत अधिवक्ता व कर्मचारी उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *