नई दिल्ली। आने वाले दिनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। पूर्वी हवाओं (ईस्टरली वेव्स) के प्रभाव के चलते कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। कुछ राज्यों में घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।
केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 26 से 27 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। केरल, माहे और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर 26 से 28 नवंबर के बीच व्यापक बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 26 से 27 नवंबर के दौरान बिजली चमकने, गरज के साथ छींटे पड़ने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे (60 किमी प्रति घंटे तक के झोंकों) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। केरल और माहे में भी 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ 28 नवंबर तक तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं। कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी 26 से 28 नवंबर के बीच बारिश की गतिविधियां रहेंगी।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26 नवंबर को छिटपुट बारिश के बाद 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक व्यापक बारिश होने का अनुमान है। 1 दिसंबर को द्वीप समूह के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में 27 नवंबर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 27 से 28 नवंबर, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 27 से 29 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

