पूर्व महापौर को मिला RSS के शताब्दी वर्ष का विशिष्ट चांदी का स्मारक सिक्का, जानें खूबी

अन्य राज्य देश
Spread the love

बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने गौरवशाली सफर के 101 वर्ष पूरे कर लिए हैं। वर्ष 2025 में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता के विशेष चित्र से अलंकृत 100 रुपये का 40 ग्राम वजनी चांदी का स्मारक सिक्का जारी किया था। अब इसी शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तैयार की गई कुछ अति विशिष्ट प्रतियां अपने विशेष स्वरूप और अनूठी पैकेजिंग के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

इन विशिष्ट सिक्कों में बीकानेर के पूर्व महापौर एवं भाजपा नेता नारायण चोपड़ा को प्राप्त हुआ विशेष सेट भी शामिल है। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले नारायण चोपड़ा बीकानेर के पहले व्यक्ति बने हैं, जिन्हें यह विशिष्ट सिक्का सेट प्राप्त हुआ है।

इस विशेष सेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी आकर्षक और अनूठी प्रस्तुति है। सिक्के को एक खूबसूरत सागवान की लकड़ी से बने विशेष बॉक्स में सुरक्षित रखा गया है। बॉक्स के भीतर भगवा यानी नारंगी रंग की एक्रिलिक प्लेट लगाई गई है। एक ओर भारत माता का चित्र उकेरा गया है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष का विशेष चांदी का सिक्का है।

इस सेट को और भी खास बनाती है इसकी एक अनूठी विशेषता। जैसे ही लकड़ी के इस बॉक्स को खोला जाता है, इसके भीतर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पवित्र प्रार्थना ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ की मधुर धुन सुनाई देने लगती है। भारत माता का चित्र, भगवा रंग की प्लेट, चांदी का स्मारक सिक्का और संघ की प्रार्थना का संगीत एक साथ मिलकर इसे एक यादगार और भावनात्मक अनुभव बना देते हैं।

जानकारी के अनुसार, यह विशिष्ट सेट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नारायण चोपड़ा को भेजा गया है। देश के कई शहरों में संघ के वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता और पदधारियों तक यह विशेष सेट पहुंच चुका है, लेकिन बीकानेर में इसे प्राप्त करने वाले नारायण चोपड़ा प्रथम व्यक्ति हैं।

नारायण चोपड़ा ने बताया कि यह उनके लिए अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव था। उन्होंने कहा कि कोलकाता टकसाल के विशेष जूट के थैले में सुरक्षित इस खूबसूरत वुडन बॉक्स को खोलते ही भगवा रंग की एक्रिलिक प्लेट पर भारत माता का चित्र और शताब्दी वर्ष का चांदी का सिक्का दिखाई देना और उसी समय संघ की प्रार्थना की धुन सुनाई देना वाकई में एक अनूठा अनुभव था।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *