- कुल 23 राजपत्रित और 18 कार्यपालक छुट्टियां
रांची। झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी है। 25 नवंबर को जारी आदेश के तहत राज्य में एनआई एक्ट के अंतर्गत 23 राजपत्रित अवकाश, कार्यपालक आदेश के तहत 18 अवकाश और बैंक वार्षिक लेखा बंदी के लिए 1 दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
प्रमुख राजपत्रित अवकाश
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), महाशिवरात्रि (6 मार्च), ईद-उल-फितर (10 मार्च), होलिका दहन (22 मार्च), होली (23 मार्च), गुड फ्राइडे (26 मार्च), सरहुल (9 अप्रैल), आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल), रामनवमी (15 अप्रैल), महावीर जयंती (19 अप्रैल), बकरीद (17 मई), बुद्ध पूर्णिमा/पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती (20 मई), मुहर्रम (16 जून), जन्माष्टमी (25 अगस्त), करमा पूजा (11 सितंबर), गांधी जयंती (2 अक्टूबर), महाअष्टमी (7 अक्टूबर), महानवमी (8 अक्टूबर), विजयादशमी (9 अक्टूबर), दीपावली (29 अक्टूबर), सूर्य षष्ठी डाला छठ (4 व 5 नवंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर) शामिल हैं।
कार्यपालक आदेश की छुट्टी
सोहराय (12 व 13 जनवरी), मकर संक्रांति (14 जनवरी), सुभाष चंद्र बोस जयंती (23 जनवरी), बसंत पंचमी (11 फरवरी), संत रविदास जयंती (20 फरवरी), सरहुल फुलखोंसी (10 अप्रैल), मजदूर दिवस (1 मई), हूल दिवस (30 जून), रथ यात्रा (5 जुलाई), विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त), रक्षाबंधन (17 अगस्त), गणेश चतुर्थी (4 सितंबर), विश्वकर्मा पूजा (17 सितंबर), शारदीय नवरात्र/कलश स्थापना (1 अक्टूबर), दशहरा महासप्तमी (6 अक्टूबर), गोवर्धन पूजा (30 अक्टूबर) और भगवान बिरसा मुंडा जयंती/राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) को राज्य सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे।
बैंक लेखा बंदी
पूरे राज्य में बैंक वार्षिक लेखा बंदी के लिए 1 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि यह सरकारी अधिष्ठानों व कार्यालयों पर लागू नहीं होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम त्योहारों की तिथियों में चांद दिखने के आधार पर बदलाव संभव है। वहीं, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस व ईद-ए-मिलाद और 14 नवंबर को गुरुनानक जयंती रविवार को पड़ने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है, लेकिन जिन प्रतिष्ठानों में रविवार को सामान्य कार्यदिवस होता है, वहां इन तिथियों पर छुट्टी रहेगी।
इसी तरह 12 सितंबर को करमा पूजा (फूलखोंसी) और 31 अक्टूबर को भैया दूज/चित्रगुप्त पूजा रविवार को पड़ने के कारण अलग से अवकाश नहीं होगा। सचिवालय व संलग्न कार्यालयों में पांच दिवसीय और क्षेत्रीय कार्यालयों में छह दिवसीय कार्य सप्ताह प्रणाली पूर्ववत लागू रहेगी।
ये है अधिसूचना
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

