परिवार गया था मेला देखने, बेटी ने रच दी मां की हत्या की साजिश, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। परिवार मेला देखने गया था। मां घर पर अकेले थी। इस दौरान बेटी ने मां की हत्‍या की साजिश रच दी। यह मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का है। कोखराज थाना पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 20 नवंबर की रात रसूलपुर गिरसा गांव की है। मृतका के पति गिरधारी लाल सरोज अपनी चारों बेटियों और दामाद के साथ भरवारी स्थित दशहरा मेला देखने गए थे। उनकी पत्‍नी राजमती घर पर अकेली थीं। रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि राजमती का लहूलुहान शव घर के आंगन में पड़ा है। उनके सिर पर गहरी चोट के निशान हैं।

जांच में सामने आया कि गिरधारी की बेटी शैलजा का अपनी बड़ी बहन के देवर दिलीप कुमार सरोज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। मां राजमती इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि शैलजा ने ही फोन कर दिलीप को बताया था कि पूरा परिवार मेले में गया है। मां घर पर अकेली हैं। वह लगातार फोन पर परिवार की गतिविधियों की जानकारी भी दे रही थी। इसके बाद दिलीप ने घर में घुसकर ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर राजमती की हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद दिलीप ने हत्या में इस्तेमाल ईंट तालाब के पास फेंक दी। कपड़े व जूते साफ कर मेले में चला गया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच करते हुए दिलीप को तिलैया टिकुर पुल के पास से और शैलजा को घर से गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट, खून से सने कपड़े, जूते और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *