रांची। माहेश्वरी महिला समिति ने अपर बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में देव दिवाली का उत्सव आयोजन किया। मंदिर परिसर में फूलों एवं 500 दीपक से ॐ और स्वास्तिक की रंगोली बनाई गई।
इस आयोजन में श्री माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी युवा संगठन का भी विशेष सहयोग रहा। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक एवं पारंपरिक रूप से सजाया गया था। मंदिर के फर्श पर सुंदर फूलों की सजावट की गई। फूलों के बीच कलात्मक ढंग से दीपक सजाए गए।
इस अवसर पर झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा सचिव नरेंद्र लखोटिया, माहेश्वरी महिला समिति अध्यक्ष विजयश्री साबू, सभा अध्यक्ष मुकेश काबरा, सचिव मनोज कल्याणी, युवा अध्यक्ष उत्सव मंत्री, सचिव हर्षित चितलांगिया, कार्यक्रम संयोजिका ममता डागा, सुमन बाहेती सहित जुगल मारू, शिव शंकर साबू, राज कुमार मारू, किशन साबू, भारती चितलांगिया, सरला चितलांगिया, रितु लखोटिया, कविता सोमानी, विनीता बियानी, नेहा साबू, पूनम राठी, सुनीता चितलांगिया, विनीता चितलांगिया, शारदा लड्डा, खुशबू भाला, श्वेता भाला, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, मनोज काबरा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज के बंधुओं ने दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली की खुशियां साझा कीं। समाज की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। आयोजन ने समाज के लोगों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का सुंदर संदेश भी दिया।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

