उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मंगलवार की सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। घायलों में 24 छात्र और स्कूल के आठ कर्मचारी शामिल हैं।
मुख्य बातें
- हादसा सुबह करीब 6 बजे ठठिया इलाके के पास हुआ।
- बस में 50 लोग सवार थे, जो आगरा में ताजमहल घूमकर लौट रहे थे।
- बच्चों के शौचालय जाने के लिए बस सड़क किनारे रोकी गई थी।
- गंभीर हालत में स्कूल मैनेजर सलमान और एक बच्चे को कानपुर रेफर किया गया।
पुलिस के मुताबिक, कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की बस बच्चों और स्टाफ को लेकर आगरा से लौट रही थी। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ठठिया इलाके के पास बच्चों के शौचालय जाने के लिए बस सड़क किनारे खड़ी की गई थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
चार बच्चों की मौत, 32 लोग घायल
हादसे के बाद पुलिस, यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के कर्मचारियों और राहगीरों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आर्यन चौरसिया (14), रजिउल्लाह (16), अरमान (17) और जैद मिर्जा (17) के रूप में हुई है। हादसे में 24 छात्र और स्कूल के आठ कर्मचारी घायल हुए हैं।
स्कूल मैनेजर और एक बच्चा रेफर
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल स्कूल मैनेजर सलमान और एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। बाकी घायल छात्रों और स्कूल कर्मचारियों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। वहीं, हादसे में सुरक्षित बचे बच्चों को दूसरी बस से उनके घर भेजा जा रहा है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

