- प्रशिक्षण क्षमता दोगुनी करने का लक्ष्य
रांची। राज्य के प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की विशेष प्रयोजन वाहिनी (एसपीवी) प्रेझा फाउंडेशन के माध्यम से संचालित कार्यक्रमों के तहत अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 3,044 युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है।
नवंबर–दिसंबर 2026 में करीब 1,500 और युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। समारोह में मंत्री चमरा लिंडा व मंत्री हफीजुल हसन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 300 चयनित युवाओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बदलते समय के साथ युवाओं को स्वयं को अपडेट करना होगा। हुनर तराशना होगा, क्योंकि कौशल होने से परिवार में कोई भूखा नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि नई तकनीकों से कदम मिलाने और युवाओं को अवसर दिलाने के लिए सरकार ने कुछ एमओयू भी किए हैं।
प्रेझा फाउंडेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष टीवी नरेंद्रन ने वीडियो संदेश में कहा कि युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ही सबसे बड़ी संतुष्टि है। उन्होंने प्रशिक्षण क्षमता दोगुनी करने के लिए राज्य सरकार से सहयोग मांगा तथा बताया कि दुमका में बी.एससी. नर्सिंग कार्यक्रम और यूजीसी संबद्ध कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027-28 से शुरू करने का लक्ष्य है।
गुजरात के सानंद स्थित सीजी-सेमी प्लांट में 22 युवतियों का चयन हुआ है। गिरिडीह की पूनम कुमारी व 6 सहपाठियों ने मलेशिया में उन्नत प्रशिक्षण लिया, जबकि कल्याण गुरुकुल के 1,000 से अधिक युवाओं को विदेश में रोजगार मिला है। इनमें खूंटी के मंगरा चाम्पिया दुबई में सोभा के साथ 45,000 रुपये मासिक वेतन पर कार्यरत हैं।
नर्सिंग व स्वरोजगार: एएनएम परीक्षा में नर्सिंग कौशल कॉलेजों की छात्राएं लगातार चार सत्रों में राज्य में प्रथम और दो सत्रों में द्वितीय रही हैं। इरबा की प्रशिक्षित महिलाएं गारमेंट उद्यम की श्रमिक-स्वामी बनकर स्थानीय रोजगार दे रही हैं।
सोभा, वोल्टास, एफकॉन्स, शापूरजी पालोनजी, फॉक्सकॉन, मदरसन और ऑटोमोटिव एक्सल सहित अन्य कंपनियां प्रमुख नियोक्ताओं में शामिल हैं, वहीं सीएसआर साझेदार इंडीग्रिड के सीएचआरओ कुंदन किशोर ने आईटीआई व आदिवासी युवतियों के कौशल और रोजगार सहयोग पर बल दिया।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

