बीआईटी मेसरा में 22 जनवरी से होगा आईडब्ल्यूडब्ल्यूए का वार्षिक सम्मेलन

झारखंड
Spread the love

रांची। इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन (आईडब्ल्यूडब्ल्यूए) का 59वां वार्षिक सम्मेलन आगामी 22 से 24 जनवरी 2027 को बीआईटी मेसरा में आयोजित किया जाएगा। बीआईटी मेसरा के सहयोग से आईडब्ल्यूडब्ल्यूए रांची केंद्र इसकी मेजबानी करेगा। झारखंड में पहली बार हो रहे इस सम्मेलन का विषय “सतत भविष्य के लिए नवाचार और एआई के माध्यम से स्मार्ट वाटर सॉल्यूशंस” रखा गया है।

सम्मेलन अध्यक्ष इंजीनियर उमेश मेहता, आयोजन सचिव इंजीनियर प्रमोद कुमार, डॉ. कीर्ति अविषेक, डॉ. सतीश कुमार और कोर कमेटी सदस्य डॉ. नरेंद्र यादव के अनुसार कार्यक्रम में भारत समेत मलेशिया और जर्मनी से 1,000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें एआई और स्मार्ट जल प्रौद्योगिकियों पर चर्चा के साथ 140 से अधिक स्टॉलों वाली तकनीकी प्रदर्शनी लगेगी।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद की विशिष्ट अतिथि के रूप में सहमति प्राप्त हुई है। आयोजन के दौरान प्राप्त सिफारिशें राज्य सरकार को सौंपी जाएंगी। प्रतिनिधियों को देवघर, रजरप्पा, पतरातू घाटी व रांची के झरनों जैसे स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *