चक्रवात के बाद अब ईस्टरली वेव का प्रभाव, इन राज्‍यों में बारिश और यहां घना कोहरा का अलर्ट

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। चक्रवात का असर खत्‍म हो गया है। अब ईस्टरली वेव का प्रभाव दिख रहा है। इसकी वजह से आने वाले दिनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 से 27 नवंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी है। केरल और माहे में 24 से 26 नवंबर तक भारी बारिश और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में 27 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। लक्षद्वीप में 25 से 27 नवंबर के बीच व्यापक बारिश हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 24 नवंबर तक छिटपुट बारिश जारी रहेगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 नवंबर को व्यापक बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ बिजली चमकने के आसार हैं, जबकि 23-24 नवंबर को बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 और 23 नवंबर को घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में पूरे सप्ताह मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा, यहां किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *