पटना। शनिवार का दिन बिहार के लिए बहुत खास रहा। इसलिए कि, पीएम मोदी ने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और शहरी सुविधाओं के विकास को गति दी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार पहुंचे। वैशाली के राघोपुर में उन्होंने गंगा नदी पर बने छह लेन के नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। इसके बाद जाफरपट्टी में आयोजित कार्यक्रम में बिहार को 34,470 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।
प्रमुख बातें
- नीतीश सेतु का उद्घाटन: प्रधानमंत्री ने करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से बने 19.7 किलोमीटर लंबे पुल को जनता को समर्पित किया।
- सड़क और बिजली: 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इसमें बक्सर थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट भी शामिल है।
- नई परियोजनाओं की नींव: करीब 14,450 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
- 100 ई-बसों की सौगात: प्रधानमंत्री ने बिहार में 100 पीएम ई-बसों को रवाना किया।
- 26,900 परिवारों को घर: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 26,900 से अधिक लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया गया।
- शिक्षा और स्वास्थ्य: आईआईटी पटना के रिसर्च पार्क, छात्रावास, आवासीय विद्यालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं।
इन परियोजनाओं से बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और शहरी सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

