पति की सुपारी देने के लिए पत्नी ने गिरवी रखा अपना मंगलसूत्र, दो प्रेमियों संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश

अन्य राज्य देश
Spread the love

पुरी। ओडिशा के सुबर्णपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर अपने ही पति की गोली मारकर हत्या करवा दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के लिए हथियार खरीदने के उद्देश्य से पत्नी ने अपना सोने का मंगलसूत्र 45,000 रुपये में गिरवी रख दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पत्नी और उसके दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुबर्णपुर के पुलिस अधीक्षक नारायण नायक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के पीछे अवैध संबंध मुख्य वजह थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक सुदाम नाग की 34 वर्षीय पत्नी कविता नाग, उसके प्रेमी त्रिलोचन उर्फ टिंकू उर्फ टीकेचंद बाग (34) और एक अन्य पुराने प्रेमी युवराज साहू (42) के रूप में हुई है।

एसपी के मुताबिक, कविता का युवराज साहू के साथ पिछले 12 वर्षों से और त्रिलोचन के साथ करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति सुदाम को इन संबंधों की भनक लग गई थी। वह लगातार कविता को दोनों से दूर रहने की चेतावनी दे रहा था। इसी बात को लेकर घर में रोजाना झगड़े होते थे, जिसके बाद तीनों ने मिलकर सुदाम को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए कविता ने अपना सोने का मंगलसूत्र प्रेमी त्रिलोचन को सौंप दिया। त्रिलोचन ने एक सुनार के पास मंगलसूत्र को 45,000 रुपये में गिरवी रखा। उस रकम से राउरकेला के एक व्यक्ति से देसी पिस्तौल और कारतूस खरीदे। पुलिस को हथियार की खरीद के लिए ऑनलाइन पेमेंट ऐप और नकद भुगतान के सबूत भी मिले हैं।

पेशे से वेल्डर सुदाम नाग मंगलवार शाम 7:30 से 8:00 बजे के बीच डोंगरीपाली स्थित पठान गैराज से अपनी बाइक लेकर घर लौट रहे थे। साजिश के तहत युवराज साहू ने फोन कर सुदाम की लोकेशन पता की। कविता को जानकारी दी। कविता ने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के जरिए लगातार त्रिलोचन को पति की पल-पल की लोकेशन अपडेट की।

सूचना मिलते ही त्रिलोचन ने डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के सालेपाली-ऐंलासारी रोड पर पंकेल चौक के पास सुदाम को घेर लिया। सुदाम के रुकते ही त्रिलोचन ने फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली सुदाम के पैर में लगी।

जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करने पर दूसरी गोली उसकी पीठ में मारी गई। जमीन पर गिरने के बाद आरोपी ने बेहद करीब से दो और गोलियां उसके सीने और सिर में मारीं, जिससे सुदाम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।

वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी कविता ने उसी दिन डोंगरीपाली थाने में अज्ञात हमलावर द्वारा पति की हत्या किए जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, जांच के दौरान चश्मदीदों के बयान, तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर त्रिलोचन की भूमिका सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, चार खाली कारतूस, दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन और 1,460 रुपये नकद बरामद किए हैं।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *