जमशेदपुर। टाटा स्टील के स्पोर्ट्स विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित मोहन आहूजा स्टेडियम में अंतर-विभागीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में 36 यूनिट्स के 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में पांच श्रेणियां शामिल थीं। पुरुष टीम स्पर्धा, महिला टीम स्पर्धा, पुरुष एकल, महिला एकल और मिश्रित युगल। टूर्नामेंट के दौरान लगभग 250 मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों की प्रतिभा, प्रतिस्पर्धी भावना और खेल भावना देखने को मिली। यह टूर्नामेंट 18 से 20 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया गया।
महिला टीम स्पर्धा में एनआईएनएल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एईएम उपविजेता रही। टीएसके ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष टीम स्पर्धा में क्यूएमक्यू विजेता बना, एईएम दूसरे स्थान पर रही और ईएंडपी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला एकल स्पर्धा में एनआईएनएल की अनन्या टिग्गा विजेता रहीं। एईएम की डी. लिखिता ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि टीएसके की पायल तीसरे स्थान पर रहीं।
पुरुष एकल स्पर्धा में टीएसयूआईएसएल के ज्योतिंद्र मिश्रा ने विजेता का खिताब जीता। टीएसके के आशुतोष पांडा उपविजेता रहे और टीएसजे ऑपरेसंश के आलोक मन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मिश्रित युगल स्पर्धा में एनआईएनएल के अनन्या टिग्गा और ए. पांडा ने पहला स्थान हासिल किया। वेस्ट बोकारो के प्रिंस और प्रियंका दूसरे स्थान पर रहे, जबकि टीएसएम के हेमंत और हृषिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
टूर्नामेंट में एएफ ब्लास्ट फर्नेस के चीफ बसंत कुमार सिंह और टाटा स्टील के स्पोर्ट्स चीफ मुकुल विनायक चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित टीम भावना, समर्पण और खेल भावना की सराहना की।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

