- शौचालय जियोटैग के नाम पर वसूली करने के मामले में भी कार्रवाई
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर उपायुक्त को लेकर भ्रामक और निराधार खबर प्रसारित करने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। फेसबुक पर 18 नवंबर को ‘गढ़वा DC शौचालय में पैसा लेता है’ शीर्षक से पोस्ट प्रसारित होने के बाद उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता सह सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता समिति से पूरे मामले की जानकारी मांगी।
जांच के दौरान कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विभाग के अंतर्गत प्रखंड स्तर पर कोई भी संविदा या आउटसोर्स कर्मी कार्यरत नहीं है। इसके बाद जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले पंकज कुमार यादव, ग्राम जतपुरा, पंचायत सरांग, प्रखंड बिशुनपुरा और शौचालय जियोटैग के नाम पर पैसे की उगाही करने के आरोपित अविनेश कुमार, ग्राम करमडीह, पंचायत करमडीह, प्रखंड मझिआंव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त के निर्देश पर कार्यपालक अभियंता सह सदस्य सचिव ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं आईटी एक्ट के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है। पंकज कुमार यादव के विरुद्ध 19 नवंबर को बिशुनपुरा थाना में, जबकि अविनेश कुमार के विरुद्ध 20 नवंबर को मझिआंव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

