श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंगों का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से ज्यादा धार्मिक कुछ भी नहीं: ललित केडिया

रांची। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची ने राउंड टेबल इंडिया एंड लेडिज सर्कल इंडिया के सहयोग से नि:शुल्क शिविर का भव्य आयोजन किया।।

समिति के राजधानी रांची के बरियातू रोड स्थित तेतरटोली कैंप कार्यालय में आयोजित शिविर में दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंगों के साथ व्हील चेयर, ट्राई साईकिल, बैशाखी, वाकर, कैलिपर्स, श्रवण यंत्र आदि का नि: शुल्क वितरण किया गया।

समिति के चेयरमैन ललित केडिया ने कहा कि “जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से ज्यादा धार्मिक कुछ नहीं है।” उन्होंने लोगों से अपनी क्षमता के अनुरूप समाज को वापस देने का अनुरोध किया।नेमीचंद अग्रवाल ने राउंड टेबल इंडिया एंड लेडिज सर्कल इंडिया की सराहना और उनके प्रयासों में सफलता की कामना की।

मौके पर रतन लाल अग्रवाल, रीतेश कुमार पटवारी, सूर्यदेव चौधरी और राउंड टेबल इंडिया एंड लेडिज सर्कल इंडिया के संदीप पोद्दार, पोरुष जैन, संदीप खेमका, पूर्ण विजय सिंह, गौरव अग्रवाल, शौर्य मोदी एवं प्रियंका जैन आदि मौजूद रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *