चक्रवाती तूफान ‘Akvan’ का लैंडफॉल शुरू, जानें अपडेट

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘Akvan’ आज यानी 20 नवंबर, 2026 सुबह 7.30 से 8.30 बजे के बीच ओडिशा के गोपालपुर के करीब और उत्तरी आंध्र प्रदेश एवं दक्षिणी ओडिशा के तटों से टकरा गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, तट पार करते समय हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिसके झोंके 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि तूफान के तट से टकराने (लैंडफॉल) की यह प्रक्रिया अगले 2 घंटों तक जारी रहेगी।

तट से टकराने से ठीक पहले यह प्रणाली ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ से कमजोर होकर ‘चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो गई थी, जिससे बड़े पैमाने पर होने वाली तबाही का खतरा कुछ कम हुआ है। विशाखापत्तनम और गोपालपुर स्थित डॉपलर वेदर रडार के जरिए इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

चक्रवात के कारण तटीय राज्यों के साथ-साथ पूर्वी भारत के कई हिस्सों में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ओडिशा सरकार ने ‘जीरो कैजुअल्टी’ के लक्ष्य के तहत निचले और संवेदनशील इलाकों से लगभग 3 लाख लोगों को सुरक्षित निकालकर 2,500 से अधिक राहत शिविरों में पहुंचाया है।

दक्षिणी ओडिशा (विशेषकर गंजाम, पुरी, भुवनेश्वर) और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों (श्रीकाकुलम और विजयनगरम) में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश के इच्छापुरम में 168 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। श्रीकाकुलम क्षेत्र में अचानक बाढ़ (Flash Flood) की चेतावनी जारी की गई है।  

एहतियात के तौर पर दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और तटीय मार्गों से गुजरने वाली 65 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने के कारण मछुआरों के समुद्र में जाने और बंदरगाहों पर परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ओडिशा के 8 प्रभावित जिलों में स्कूल और कॉलेजों को बंद रखा गया है।

तटीय इलाकों को पार करने के बाद यह सिस्टम कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल जाएगा, लेकिन इसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड और पूर्वी बिहार में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *