रांची। भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से सीएमपीडीआई और ऑयल इंडिया लिमिटेड के बीच 19 नवंबर को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी कोल बेड मिथेन (सीबीएम) विकास, क्रिटिकल मिनरल्स, कार्बन कैप्चर, उपयोग एवं भंडारण (सीसीयूएस) तथा अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगी।
सीएमपीडीआई के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह और ऑयल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (गवेषण एंड डेवलपमेंट) सलोमा योमदो की मौजूदगी में सीएमपीडीआई के बिजनेस डेवलपमेंट विभागाध्यक्ष विक्रांत गुप्ता तथा ऑयल इंडिया के महाप्रबंधक (सीओईईएस)/विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत दत्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के तहत सीएमपीडीआई ऑयल इंडिया के सीबीएम फील्ड और क्रिटिकल मिनरल प्रोजेक्ट्स के विकास में तकनीकी विशेषज्ञता व सेवाएं देगा। वहीं, सीसीयूएस के क्षेत्र में दोनों संस्थाएं कार्बन कैप्चर व सीक्वेस्ट्रेशन के नए समाधानों के लिए संयुक्त अनुसंधान और पायलट परियोजनाएं चलाएंगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन घटाने और स्वच्छ व सतत ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

