बोकारो। भवन प्रमंडल, बोकारो में टेंडर मैनेज करने के नाम पर कथित पैसे के लेनदेन से जुड़े वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद लेखा लिपिक अमित कुमार अब भी अपने पद पर बने हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, जून माह में कार्यालय कक्ष का वीडियो सामने आने के बाद 27 जून को गठित टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था। इसके बाद उपायुक्त के मौखिक निर्देश पर कार्यपालक अभियंता अमृत टोपनो ने पत्रांक (संख्या-603) के तहत अमित कुमार को हटाकर संपूर्ण प्रभार राजेश कुमार को सौंपने का लिखित आदेश जारी किया था। साथ ही 2 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय से भी जांच के निर्देश दिए गए थे।
हालांकि, आरोप है कि प्रभार सौंपने से इनकार करने के बाद भी अमित कुमार विभाग में कार्यरत हैं। चार माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
इस संबंध में उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि मामले की जांच के लिए संबंधित अधिकारी को सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

