रांची। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के संभावित असर को देखते हुए झारखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 19 नवंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल आपदा आने के बाद राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि पहले से पुख्ता तैयारी करना है, ताकि आम लोगों की सुरक्षा हो सके और नुकसान को कम से कम रखा जा सके।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलों के उपायुक्त, सिविल सर्जन, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।
मंत्री ने बताया कि राज्य में अभी करीब 25 प्रतिशत धान की कटाई ही हो सकी है, जबकि लगभग 75 प्रतिशत धान की फसल खेतों में खड़ी है। चक्रवात के कारण लगातार भारी बारिश होने पर किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान का खतरा है।
इसे देखते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि फसल को नुकसान पहुंचने की स्थिति में पंचायत और प्रखंड स्तर पर तुरंत सर्वे कराया जाए। कृषि विभाग, अंचल और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से नुकसान का आकलन करें ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत और मुआवजा मिल सके।
संभावित बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए जलभराव, निचले इलाकों में पानी जमा होने, कच्चे मकानों को नुकसान, पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और ग्रामीण सड़कों के प्रभावित होने जैसी स्थितियों से निपटने की तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए सभी सिविल सर्जनों को अस्पतालों में दवाइयां, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, एंबुलेंस और आपातकालीन सुविधाएं तैयार रखने को कहा गया है।
डॉ. अंसारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा को रोका नहीं जा सकता, लेकिन बेहतर तैयारी और समय पर कार्रवाई से नुकसान को काफी हद तक घटाया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मौसम विभाग व जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक बाहर नहीं निकलें। तेज हवा और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना दें।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

