जिलास्तरीय क्विज व निबंध प्रतियोगिता में चमके हुसैनाबाद के अंश कुमार

झारखंड
Spread the love

पलामू। राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद, पलामू के कक्षा आठ के छात्र अंश कुमार ने जिलास्तरीय क्विज और निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों के बीच उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अर्जित ज्ञान के बल पर लिखित और मौखिक दोनों चरणों में स्थान सुनिश्चित किया।

यह जिलास्तरीय फाइनल प्रतियोगिता डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की ओर से 19 नवंबर, 2026 को जिला स्कूल, डाल्टनगंज में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से हाई स्कूल स्तर के विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनके बीच अंश कुमार की हाजिरजवाबी से प्रश्नकर्ता भी खासे प्रभावित नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत थे।

जानकारी के अनुसार, बच्चों का सामान्य ज्ञान और बौद्धिक स्तर बढ़ाने के लिए विद्यालय में वरीय शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता और सुषमा पांडेय द्वारा नियमित रूप से क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि अंश कुमार ने जिला स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की।

अंश कुमार की इस कामयाबी पर अजाप्टा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, वरीय संगठन सचिव राजीव रंजन पांडेय, संयुक्त सचिव विनय मांझी, पलामू प्रमंडल सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, जिला प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान और महेंद्र बैठा ने हर्ष जताया है।

इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, राजेश कुमार, रश्मि प्रकाश और कंप्यूटर शिक्षक प्रमोद मेहता समेत पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *