मां की हत्या की साजिश में इसलिए शामिल हुई नाबालिग बेटी

अन्य राज्य देश
Spread the love

तिरुप्पुर (तमिलनाडु)। नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या कर दी। तिरुप्पुर पुलिस ने बुधवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कि‍या। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका कोयंबटूर के गणपति इलाके की रहने वाली थीं। फाइनेंस का व्यवसाय करती थीं। उनका कोयंबटूर के अथिपालयम निवासी 42 वर्षीय मैकेनिक कथिरवन के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि मां और बेटी के बीच पहले से ही अनबन चल रही थी। पारिवारिक विवादों के कारण महिला घर के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर रहती थी, जबकि उसके पति पहली मंजिल पर रहते थे।

इस स्थिति का फायदा उठाते हुए कथिरवन ने 15 साल की नाबालिग बेटी को अपने झांसे में ले लिया। उसने लड़की को एक महंगा आईफोन खरीदकर दिया। जल्द ही एक नई बाइक दिलाने का वादा भी किया, जिसके बाद लड़की अपनी मां की हत्या की साजिश में शामिल हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कथिरवन की नजर महिला के गहनों पर थी। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले साल भी रथिनापुरी पुलिस ने कथिरवन को इसी महिला पर हमला करने और उसके गहने छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया। इसके बावजूद दोनों के बीच संबंध जारी रहे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम कथिरवन महिला और उसकी बेटी को अपने दोस्त षणमुग वडिवेल और उसके परिवार से मिलवाने के बहाने तिरुप्पुर ले गया। उस रात तीनों ने कोयंबटूर के गौंडमपालयम स्थित एक थिएटर में फिल्म देखी। फिर गुडिमांगलम से लगभग 25 किमी दूर अरासुर की ओर निकल पड़े।

रास्ते में जब वे गुडिमांगलम के पास परम्बिकुलम अलियार प्रोजेक्ट (PAP) नहर के किनारे रुके, तब कथिरवन और उसके दोस्त वडिवेल ने महिला पर हमला कर दिया। उसे नहर में धक्का दे दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए आरोपी महिला को पोलाची के सरकारी अस्पताल ले गए और दावा किया कि वह गलती से नहर में गिर गई थी। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की तफ्तीश में पूरी साजिश से पर्दा उठ गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कथिरवन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे उसके साथी वडिवेल की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *