कलिंगानगर प्लांट में औद्योगिक गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी Tata Steel

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

  • अमेरिकी कंपनी यूटिलिटी ग्लोबल से मिलाया हाथ

जमशेदपुर। टाटा स्टील (Tata Steel) ओडिशा के कलिंगानगर स्थित अपने प्लांट में स्टील निर्माण के दौरान निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन उत्पादन की भारत की पहली परियोजना शुरू करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित ‘यूटिलिटी ग्लोबल’ के साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियां मिलकर इस परियोजना का फ्रंट-एंड इंजीनियरिंग एंड डिजाइन अध्ययन करेंगी, ताकि बोर्ड के अंतिम निवेश निर्णय को सुगम बनाया जा सके।

इस प्रस्तावित संयंत्र में यूटिलिटी ग्लोबल की पेटेंटेड H2Gen® इलेक्ट्रोकेमिकल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह तकनीक कार्बन मोनोऑक्साइड से भरपूर स्टील प्लांट की गैसों को प्रोसेस कर प्रतिदिन 10 टन उच्च शुद्धता वाला हाइड्रोजन तैयार करेगी। कनाडा के एक स्टील प्लांट में इस तकनीक का सफल परीक्षण पहले ही किया जा चुका है।

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, न्यू मैटेरियल्स बिजनेस एंड ग्राफीन) सुबोध पांडेय ने कहा कि मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करते हुए कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

गौरतलब है कि वर्ष 2045 तक ‘नेट जीरो’ उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए टाटा स्टील लगातार नवाचार कर रही है। इससे पहले कंपनी जमशेदपुर में कार्बन डाइऑक्साइड कैप्चर प्लांट और मेरामंडली प्लांट में कोक ओवन गैस इंजेक्शन परियोजना जैसी देश की पहली पहलें सफलतापूर्वक शुरू कर चुकी है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *