गढ़वा : अबुआ आवासों का गृह प्रवेश, सड़क का शिलान्यास

झारखंड
Spread the love

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा (15 से 28 नवंबर) के तहत गढ़वा जिले में विकास, जन-जागरुकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को चिनियां प्रखंड में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ किया गया। जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं।

चिनियां प्रखंड के चिरका गांव में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू की उपस्थिति में अबुआ आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित हुआ। लाभुक श्रीमती बिंदु देवी और श्रीमती ललिता देवी ने अपने नए पक्के घरों में प्रवेश किया। इस अवसर पर उनके आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इसके बाद, बिलैतीखैर गांव में ‘वीबी-जी राम जी योजना’ के तहत तीन मुहान से ब्रह्मदेव सिंह के घर तक जीएसबी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बिलैतीखैर स्थित छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें घाट और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गांव में एक रैली भी निकाली गई। इन कार्यक्रमों में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित डीआरडीए के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षा विभाग के तहत जिले के सभी विद्यालयों में ‘झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह : विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ मनाया गया। विद्यार्थियों ने पेंटिंग के जरिए झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता और पारंपरिक कला को उकेरा, वहीं निबंध के माध्यम से राज्य के इतिहास और विकास पर अपने विचार रखे।

शिक्षकों द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए विद्यार्थियों को झारखंड के गठन के संघर्ष, राज्य आंदोलनकारियों और वीर सपूतों के बलिदान से अवगत कराया गया। इसके साथ ही छात्रों ने राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए शपथ भी ली।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *