पटना। बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है, जो किसी शाही उत्सव से कम नहीं होगी। अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां (पटना जिला) में इस भव्य समारोह के लिए 10 से 12 बीघा जमीन को एक आलीशान वेडिंग वेन्यू में तब्दील किया जा रहा है। 400 से 500 कारीगर और मजदूर दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं।
इस शादी का मुख्य आकर्षण 100 फीट चौड़ा, 35 फीट लंबा और 30 फीट ऊंचा ‘जयमाला’ स्टेज और मंडप होगा, जिसे जयपुर के प्रसिद्ध ‘पत्रकार चौक’ की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इवेंट मैनेजर और डेकोरेटर प्रदीप जायसवाल के मुताबिक, 21 नवंबर तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। सजावट के लिए बंगाल से खास लाइटिंग उपकरण मंगाए गए हैं। पंडाल के बीचों-बीच रेस्टोरेंट जैसी व्यवस्था होगी और भीड़भाड़ से बचने के लिए दो अलग-अलग जगहों पर भोजन परोसा जाएगा।
शादी में करीब 4 लाख मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनके लिए 150 से अधिक व्यंजन तैयार किए जाएंगे। खास और वीआईपी मेहमानों के आने-जाने के लिए गांव में 5 हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। दूल्हे के लिए लैंड रोवर डिफेंडर और अनंत सिंह के छोटे बेटे के लिए बीएमडब्ल्यू कार की व्यवस्था की गई है।
शादी के दिन यानी 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक विशेष घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। अनंत सिंह के आवास से करीब एक किलोमीटर दूर इसके लिए खास मैदान तैयार किया गया है।
घुड़दौड़ के विजेता को इनाम में महिंद्रा थार दी जाएगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वालों को मोटरसाइकिल और स्कूटर मिलेगा।
इस दौड़ के लिए विभिन्न राज्यों से घोड़ों को बुलाया गया है और नदवां में एक अस्तबल भी बनाया जा रहा है। इसमें रांची के कांके निवासी मोहम्मद महताब अंसारी का सिंधी नस्ल का घोड़ा ‘रांची एक्सप्रेस’ भी हिस्सा लेगा, जिसे 15 दिन पहले गुजरात के कच्छ से लाकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसकी सवारी शेखावत अली करेंगे।
कौन हैं दूल्हा और दुल्हन
शिवांगी की शादी बिहटा के कृष्णानगर निवासी रणविजय कुमार के बेटे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से हो रही है। ऋषिकेश ने जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। वर्तमान में अमेरिका में कार्यरत हैं। शिवांगी ने रांची के सेंट बिशप स्कूल, पिलानी के बिड़ला कॉलेज और एमिटी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है।
शादी के कार्यक्रम
20 नवंबर : फलदान और तिलकोत्सव के साथ समारोह की शुरुआत।
23 नवंबर : हल्दी कलश।
24 नवंबर : मेहंदी और संगीत।
25 नवंबर : दोपहर में घुड़दौड़, शाम 7 बजे से प्रीतिभोज (डिनर) और विवाह संपन्न होगा।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

