सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान न्यास ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को मरांग बुरु (मुडहर बाबा) पहाड़ के परिसर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में रूढ़ि प्रथा के तहत पाहन के लिए द्वारा विधिविधान से पूजन के बाद बकरे और दो मुर्गे (सफेद और रंगवा) की बलि दी गई।
भगवान बिरसा मुंडा, रिसा मुंडा, सूतिया मुंडा, महाराजा मदरा मुंडा की मूर्ति पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। मौके पर संस्थान की अध्यक्ष वीणा मुंडा ने कहा कि मरांग बुरु (मुडहर बाबा) का स्थल मुंडा जनजातियों का भग्नावशेष के रूप में स्थित हैं, जिससे आसपास के मूलनिवासी एवं आदिवासी सभी मिलकर पूजन एवं मन्नत मांगते है। पूरी होने पर बलि प्रथा का पालन करते है।
अध्यक्ष ने कहा कि इधर कुछ दिनों से इस पवित्र स्थल को इसी समर्थकों के द्वारा लोगों को बरगलाकर आपस में तनाव उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है। वीणा मुंडा ने कहा कि हमारी संस्कृति को हरहालत में बचाना होगा।
कार्यक्रम में झालो मुंडा, शिली, शीला मुंडा, संगीता मुंडा, लीला मुंडा, मुनि मुंडा, बालेश्री मुंडा, रोशन मुंडा, अमन मुंडा, प्रतीक मुंडा, ऋषिकेश मुंडा एवं अन्य गण मान्य लोग उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

