नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को झटका लगा है। अदालत ने सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें आजम खान की सजा पर रोक लगाई गई थी।
इसके साथ ही, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने आजम खान की पत्नी तजेन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को भी बड़ी राहत देते हुए निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के खिलाफ उनकी अपीलों को मंजूर कर लिया है।
यह मामला 3 जनवरी, 2019 का है। वर्तमान में रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि आजम खान और उनकी पत्नी ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खान के लिए फर्जी तरीके से दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाए थे।
रामपुर नगरपालिका द्वारा जारी एक जन्म प्रमाण पत्र में अब्दुल्ला आजम की जन्म तिथि 1 जनवरी 1993 दर्ज थी। वहीं, दूसरे प्रमाण पत्र के मुताबिक उनका जन्म लखनऊ में 30 सितंबर 1990 को हुआ था।
वर्ष 2023 में रामपुर की एक सत्र अदालत ने आजम खान, उनकी पत्नी तजेन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (मूल्यवान प्रतिभूति की जालसाजी), 468, 471, 472 और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी ठहराया था। अदालत ने तीनों को 7-7 साल की कैद की सजा सुनाई थी।
अब सुप्रीम कोर्ट के इस ताजा फैसले से आजम खान और उनके परिवार को कानूनी मोर्चे पर काफी राहत मिली है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

