श्री माहेश्वरी सभा का दीपावली मिलन, अन्नकूट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम

झारखंड
Spread the love

रांची। श्री माहेश्वरी सभा ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में रविवार को दीपावली मिलन, भजन संकीर्तन और अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत माहेश्वरी भवन में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय श्री गणेशनारायण साबू की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसकी जानकारी संयोजक व निवर्तमान अध्यक्ष किशन साबू ने दी।

भजन मंडली के सदस्यों विभोर डागा, मनोज काबरा, अंकुर डागा, सर्वेश माहेश्वरी और नितेश लाखोटिया ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान 101 दीपों से सामूहिक महाआरती का आयोजन भी किया गया।

मंदिर परिसर में गौ सेवा और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था को दर्शाते हुए गौ माता की मूर्ति की स्थापना की गई। इस्कॉन के सहयोग से मंदिर सभागार में आयोजित दीपदान कार्यक्रम में करीब 250 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा ‘महेश्वरी प्रीमियर लीग’ की विधिवत घोषणा की गई और इसका फॉर्म अनावरण किया गया। यह प्रतियोगिता आगामी 8 से 10 जनवरी 2027 को जिमखाना क्लब में खेली जाएगी। इसके संयोजक आयुष साबू, नयन बोड़ा, मधुर माहेश्वरी और अनमोल साबू हैं। अनावरण के दौरान युवा संगठन के अध्यक्ष उत्सव मंत्री, सचिव हर्षित चितलांगिया, सभा सचिव मनोज कल्याणी और उपाध्यक्ष गोवर्धन भाला मौजूद रहे।

सामाजिक विषयों पर चर्चा: सचिव मनोज कल्याणी के नेतृत्व में ‘नवारंभ’ के चार प्रमुख सामाजिक विषयों (गौरक्षा, नेत्रदान, अन्न बचाव और शस्त्र महत्व) पर प्रबुद्धजनों ने विशेष चर्चा की और अपने विचार रखे।

अन्नकूट महाप्रसाद और संदेश: उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही, भोजन की बर्बादी को रोकने के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए परिसर में कई बैनर भी लगाए गए थे।

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता चितलांगिया, कोषाध्यक्ष मनोज काबरा (दामा), उपाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद भाला, संगठन मंत्री राजेश सोमानी, महिला समिति सचिव बिमला फलोड़ सहित वंदना मारू, अनीता साबू, भारती चितलांगिया, रितु लखोटिया, सुरेश सारडा, रमन बोड़ा और समाज के तमाम गणमान्य सदस्यों व युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजकों ने सभी की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *