Horoscope : राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 15 नवंबर, 2026 का राशिफल

मेष

कार्य आसानी से पूरे होंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। धन के लेन-देन और दूसरों के बहकावे में आने से बचें।

वृष

धन लाभ के योग हैं। सीनियर की सलाह से कार्य आसान होंगे। लुभावने प्रस्तावों के पीछे छिपे नुकसान से सावधान रहें। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

मिथुन

मन चंचल रहेगा, लेकिन सकारात्मक सोच रखें। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। सड़क पार करते समय सावधानी बरतें।

कर्क

गुस्से पर नियंत्रण रखें। छोटी बातों पर बहस से बचें। पुराने कार्यों से लाभ और अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी तलाशने वालों के लिए दिन शुभ है।

सिंह

भविष्य में मददगार साबित होने वाले लोगों से भेंट होगी। बाहर के खाने से बचें। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। दिया गया उधार वापस मिलने में मुश्किल हो सकती है।

कन्या

दोपहर बाद शुभ समाचार मिलेंगे। चिंता कम होंगी। आर्थिक मामलों में भ्रम की स्थिति रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला

सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ देगा। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। अचानक नए काम सामने आ सकते हैं।

वृश्चिक

व्यापारियों के लिए बिजनेस विस्तार का दिन है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। मन को एकाग्र रखें। जीवनसाथी के साथ बेवजह के तनाव से बचें।

धनु

सोचे हुए कार्य गति पकड़ेंगे। प्रिय से संबंधों में सुधार होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। अति उत्साह व गुस्से पर काबू रखें। विवाद से दूर रहें।

मकर

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कुंभ

करियर में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें। पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा। संतान की चिंता दूर होगी।

मीन

किसी अनजान व्यक्ति से मदद मिल सकती है। अचानक यात्रा के योग हैं। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें। विवाद और अनैतिक कार्यों से बचें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *