अल अमरत। ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड में 14 नवंबर को खेले गए ACC पुरुष U-19 एशिया कप-2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के दिए 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग (58 रन) और लक्ष्य रायचंदानी (80 रन) ने मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि, एक समय भारत ने 252 रनों पर अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। हार करीब दिख रही थी।
ऐसे कठिन समय में मनाल चौहान और मोहित उल्वा ने 9वें विकेट के लिए महज 57 रनों की विस्फोटक साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया। मनाल 32 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए।
अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी और सिर्फ 1 विकेट शेष था। आखिरी गेंद पर जब 3 रन चाहिए थे, तब मोहित उल्वा (26 गेंदों पर नाबाद 49 रन) ने शानदार चौका लगाकर भारत को 339/9 के स्कोर तक पहुंचाया और यादगार जीत दिलाई।
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान U-19 टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज उस्मान खान ने शानदार शतक (111 गेंदों में 107 रन) जड़ा, जबकि अब्दुल कादिर (80 रन) और फरहान यूसुफ (63 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

