बीएयू में धूमधाम से मनाई गई बिरसा जयंती, न‍िकाली शोभा यात्रा

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन, त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। कहा कि उनके सपनों के अनुरूप झारखंड का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीएयू के आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ वायलेट केरकेट्टा थीं।

कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही, निदेशक अनुसंधान डॉ पीके सिंह और कुलसचिव डॉ शैलेश चट्टोपाध्याय ने भी जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा, अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ उलगुलान व समाज में व्याप्त अपसंस्कृति के उन्मूलन में बिरसा भगवान के योगदान की चर्चा की। स्वागत निदेशक छात्र कल्याण डॉ बीके अग्रवाल और धन्यवाद सांस्कृतिक समन्वयक डॉ नन्दनी कुमारी ने किया। संचालन शशि सिंह ने किया।

डॉ अरुण कुमार तिवारी के समन्वयन में मुख्यालय स्थित विभिन्न महाविद्यालयों-रांची एग्रीकल्चर कॉलेज, वेटनरी कॉलेज, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज और वानिकी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समूह गीत, समूह नृत्य, मिश्रित नृत्य, नाटिका का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र नितेश पुरी गोस्वामी ने भी बिरसा भगवान के जीवन चरित पर अपने विचार रखे। एंकरिंग वेटरनरी कॉलेज के शिवांग और वानिकी महाविद्यालय की शाहीन परबीन ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

आरम्भ में एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से शोभा यात्रा निकली, जिसमें नगाड़े और मांदर की थाप पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी नाचते-गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा बिरसा भगवान की आदमकद प्रतिमा तक आयी और उनपर माल्यार्पण के पश्चात कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

शोभायात्रा में बीएयू के डीन डॉ आलोक कुमार पांडेय, डॉ कौशल कुमार, एसोसिएट डीन प्रो डीके रूसिया, डॉ संजय कुमार रवि, डॉ अरविन्द कुमार शर्मा, निदेशक प्रक्षेत्र डॉ रवि कुमार, डॉ रामप्रसाद मांझी तथा एनएस समन्वयक डॉ अरविन्द कुमार सिंह शामिल थे।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *