शिमला। भारतीय जनता पार्टी की मंडी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। कैप्टन अतुल शर्मा ने पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी को शिकायत सौंपकर कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना के सोशल मीडिया पोस्ट्स से नफरत फैलती है। संवैधानिक निष्ठा पर सवाल उठती हैं। गलत जानकारियां प्रसारित होती हैं। सोनिया गांधी पर कथित तौर पर अपमानजनक और भ्रामक टिप्पणी की है।
कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के रिसर्च और निर्माण के दौरान के अनुभव का हवाला देते हुए सोनिया गांधी के संस्मरण को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने सवाल उठाया था कि सोनिया गांधी परिवार से जुड़ने के बाद हुए हत्याक्रमों की परिस्थितियों से कैसे अनजान रह सकती हैं। इसी टिप्पणी के बाद से राजनीतिक गलियारों में विरोध शुरू हो गया।
इस बीच, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार और कांग्रेस नेता नरेश चौहान ने कंगना रनौत के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और उनकी मानसिकता का परिचायक बताया है।
नरेश चौहान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसने वर्षों से पार्टी की सेवा करने वाले अनुभवी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर मंडी जैसी महत्वपूर्ण संसदीय सीट से एक सेलिब्रिटी को उम्मीदवार क्यों बनाया।
चौहान ने कहा कि सांसद बनने के बाद से कंगना रनौत लगातार विवादित बयानों के चलते चर्चा में रही हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के दौरान उनकी भूमिका पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने प्रदेश के राजनीतिक हितों और जनता के मुद्दों के बजाय प्रचार और लोकप्रियता को प्राथमिकता दी है, जिससे राजनीतिक मर्यादा को ठेस पहुंची है और राज्य की छवि प्रभावित हुई है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

