रांची। सीएमपीडीआई, मुख्यालय द्वारा दो दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 13 और 14 नवंबर, 2026 तक कंपनी के गोंडवाना प्लेस स्थित खेल मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को कंपनी के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने सीएमपीडीआई का खेल ध्वज फहराकर किया।
इस दो दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान कबड्डी टूर्नामेंट 2026-27 में मेजबान टीम मुख्यालय-रांची सहित क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची, क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर, क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर, क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली एवं क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर की टीमों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सीएमडी ने कहा कि खेल टीम भावना, अनुशासन, आपसी सम्मान एवं सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विभिन्न क्षेत्रीय संस्थानों के कर्मचारियों को आपस में जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं तथा सीएमपीडीआई में एकता एवं सामूहिकता की भावना को सुदृढ़ करती हैं।
यह दो दिवसीय प्रतियोगिता सीएमपीडीआई की खेल एवं फिटनेस को प्रोत्साहित करने तथा सशक्त संगठनात्मक संस्कृति विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, यह कर्मचारियों के बीच एकता, आपसी सहयोग एवं सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/ईएस) अजय कुमार, सीआईएल के कार्यपालक निदेशक (गवेषण) आरके सिंह सहित विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

