CUJ हॉस्टल में कुलपति ने किया मल्टी जिम एवं इंडोर गेम सेंटर का उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

रांची। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के पीजी/पीएचडी हॉस्टल में विद्यार्थियों को बेहतर खेल एवं फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। छात्रावास परिसर में नवनिर्मित मल्टी जिम एवं इंडोर गेम सेंटर का उद्घाटन कुलपति प्रो सारंग मेढ़ेकर ने किया।

इस अवसर पर कुलपति ने स्पोर्ट्स टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से छात्र-छात्राओं को नियमित व्यायाम, शारीरिक फिटनेस एवं विभिन्न इंडोर खेल गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, खेल भावना, अनुशासन एवं शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।

खेल प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा परिसर में स्वस्थ एवं सक्रिय वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो जीपी सिंह, डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) डॉ. अनुराग लिंडा, परीक्षा नियंत्रक डॉ बीबी मिश्रा, प्रो केबी पांडा, प्रो एसके समदर्शी, डॉ विभूति बिस्वास सहित स्पोर्ट्स कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *