पंजाब : बेटी के जन्म पर लोगों ने मारा ताना, महज 24 घंटे के भीतर बने करोड़पत‍ि

अन्य राज्य देश
Spread the love

अमृतसर। बेटी के जन्म पर लोगों ने ताना मारा। हालांकि, बेटी के जन्‍म के महज 24 घंटे के भीतर ही पिता की किस्‍मत और जिंदगी पूरी तरह बदल गई। वह करोड़पति बन गया। यह घटना पंजाब के मानसा जिले के बरेटा कस्बे के रहने वाले 24 वर्षीय बढ़ई युद्धवीर सिंह के घटी।

बेटी के जन्म के बाद कुछ रिश्तेदारों ने ताना मारते हुए कहा था कि लड़का चाहते थे, लेकिन लड़की पैदा हुई। हालांकि, युद्धवीर की सोच इसके विपरीत थी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘बरकत’ (जिसका अर्थ समृद्धि होता है) रखा, क्योंकि उनका मानना था कि बेटी के आने से उनके घर में गुड लक और समृद्धि आई है।

युद्धवीर ने अपनी गर्भवती पत्नी को मानसा के एक प्राइवेट अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाने के दौरान, बुढलाडा में मोबाइल सिम पोर्ट करवाते वक्त इत्तेफाक से 4 नवंबर को लॉटरी का टिकट खरीदा था। यह उनके जीवन में पहला मौका था जब उन्होंने कोई लॉटरी टिकट खरीदा था।

परिवार की आर्थिक स्थिति तंग थी। मेडिकल खर्चों के बीच पैसे की कमी थी। इसलिए, जब युद्धवीर ने लॉटरी टिकट खरीदा, तब उनकी पत्नी इससे नाखुश थीं। युद्धवीर ने बताया, “उन्होंने कहा था कि हमें मेडिकल जांच के लिए पैसे बचाने चाहिए। प्राइवेट अस्पताल ने बिल में 5,000 रुपये की छूट देने से भी इनकार कर दिया था। लेकिन देखिए अब हालात कैसे बदल गए हैं।”

युद्धवीर का परिवार काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उन्होंने अपने दो कमरे के मकान के निर्माण के लिए कर्ज ले रखा था। वे लगातार उसकी मासिक किस्त चुका रहे थे। उनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। कभी-कभार लॉटरी का टिकट खरीदते थे, लेकिन युद्धवीर का यह पहला प्रयास था।

युद्धवीर की शादी 2024 में हरमन से हुई थी। उनके परिवार में उनके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और नवजात बेटी एक साथ बरेटा में रहते हैं। बेटी के जन्‍म के बाद उसे लॉटरी में 1.5 करोड़ रुपये का यह बंपर इनाम मिला। अब उनके सिर से घर के कर्ज का बोझ और वित्तीय दबाव खत्म हो जाएगा।

युद्धवीर ने कहा कि इस इनामी राशि से उनकी सबसे पहली प्राथमिकता अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना है। वह उसकी शिक्षा में निवेश करना चाहते हैं, ताकि वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके और अपना एक शानदार करियर बना सके। अब उन्होंने लॉटरी का इनाम क्लेम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *